संभल में प्रशासन ने नखासा चौराहे पर साप्ताहिक बाजार बंद कराया
Sambhal News - प्रशासन ने दिल्ली रोड पर नखासा चौराहे के पास पिछले डेढ़ साल से चल रहे साप्ताहिक बाजार को बंद कर दिया है। शनिवार को 500 दुकानों को हटाया गया। यह बाजार बिना अनुमति चल रहा था और इससे हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। कार्रवाई स्थानीय लोगों की शिकायत पर की गई।

प्रशासन ने दिल्ली रोड स्थित नखासा चौराहे पर पिछले डेढ़ साल से लग रहे साप्ताहिक बाजार को बंद कर दिया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में लगभग 500 दुकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। प्रशासन ने बताया कि यह बाजार बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहा था और इससे स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा था। यह कार्रवाई थाना नखासा क्षेत्र के हसनपुर मार्ग स्थित रुकूनुद्दीन सराय में की गई। नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम शनिवार दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर संजीव बालियान भी इस दौरान मौजूद रहे।
लगभग डेढ़ घंटे की जांच और निरीक्षण के बाद बाजार को बंद कर दिया गया। यह बाजार करीब 10 बीघा भूमि पर चल रहा था। यहाँ अग्निशमन व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा था। बाजार के संचालक उवैद पुत्र शजीउर्रहमान और शफीक पुत्र हफीजुर्रहमान पिछले दो साल से 12 बीघा भूमि पर यह बाजार चला रहे थे और प्रत्येक दुकानदार से 50 से 100 रुपये वसूली कर रहे थे। प्रशासन द्वारा वैध अनुमति के कागजात मांगे जाने पर संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बाजार के कारण स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आने-जाने में लोगों को काफी असुविधा होती थी। लगभग 400-500 दुकानें छोटी जगह पर लगती थीं, और सुरक्षा व मानक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




