ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल में युवक की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंका शव

संभल में युवक की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंका शव

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके में युवक की निर्मम हत्या कर बोरे में शव को बंद कर सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। बंद बोरे में अज्ञात युवक का शव...

संभल में युवक की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंका शव
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 27 Nov 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल। संवाददाता

संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके में युवक की निर्मम हत्या कर बोरे में शव को बंद कर सड़क किनारे जंगल में फेंक दिया। बंद बोरे में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और अफसर पहुंचे। शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

थाना क्षेत्र के फूलसिंघा का गांव के जंगल में सड़क किनारे शनिवार को बदबू आती देख ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो एक बोरा पड़ा दिखा। बोरे से बदबू आ रही थी। नजदीक से देखने पर बंद बोरे से खून से बहता दिख रहा था। खून से लतपथ बोरा पड़ा होने की बात गांव भर में फैली तो लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद गांव के लोगों ने बोरे के बारे में सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बंद बोरे को खुलवा कर देखा तो उसमें युवक का शव निकला। गांव के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर पाया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल व सीओ जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों से शव के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को सील कर भेज दिया।

निर्मम तरीके से हत्या कर फेंका गया था शव

संभल। हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र में शनिवार को मिले अज्ञात युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। जब तक शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक पुलिस के लिए यह पता लगा पाना मुश्किल है कि युवक की हत्या किसने की और क्यों की गई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं दूसरे स्थान पर हत्या करने के बाद यहां युवक के शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है।

कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो नहीं की गई युवक की हत्या

संभल। बंद बोरे में अज्ञात युवक का शव मिलने के बाद पुलिस यह जांच पड़ताल करने में जुटी है कि कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो युवक की निर्मम तरीके से हत्या नहीं की गई है। जिस प्रकार से हत्या की गई है। उससे स्पष्ट होता है कि हत्यारों ने द्वेष भावना से बदला लेने के लिए निर्मम तरीके से हत्या की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें