दिनदहाड़े बंद घर से जेवरात, गैस सिलेंडर चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - असमोली थाना क्षेत्र के गांव डौडी में मंगलवार को दिनदहाड़े एक घर से सोने-चांदी के जेवरात और गैस सिलेंडर चोरी हो गए। परिवार प्रसाद चढ़ाने गए थे, जब लौटे तो घर का दरवाजा खुला था। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली, लेकिन चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं था। मामले की तहरीर दी गई है।

दिनदहाड़े बंद घर से जेवरात, गैस सिलेंडर चोरी

असमोली थाना क्षेत्र के गांव डौडी में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े बंद घर से सोने-चांदी के जेवरात और गैस सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। गांव डौडी निवासी चरन सिंह प्रजापति पुत्र धर्मपाल सिंह दर्जी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि उनका घर गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित है। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव में वाले जी महाराज का दरबार लगा हुआ था। परिवार के लोग घर बंद कर प्रसाद चढ़ाने चले गए थे। उस समय घर पर उनकी पत्नी और पिता भी साथ में गए हुए थे।

जब परिवार के लोग प्रसाद चढ़ाकर वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर से एक बड़ा गैस सिलेंडर, बेड के गद्दे के नीचे रखे सोने के एक जोड़ी कुंडल और चांदी की एक जोड़ी पाजेब गायब थी। चोरी का पता चलते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक बाइक सवार संदिग्ध जाता हुआ दिखाई दिया। हालांकि फुटेज में न तो आरोपी का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है और न ही बाइक का नंबर पढ़ा जा सका। पीड़ित ने बताया कि मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है। वहीं दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष संजीव गिरी ने बताया कि वह कप्तान साहब की बैठक में हैं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।