दो माह में दर्जनों लोगों को घायल कर चुका छुट्टा भैंसा, गांव में दहशत

Apr 08, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - काशीपुर गांव में एक छुट्टा भैंसा गंभीर खतरा बन गया है। पिछले दो महीनों में इसने कई लोगों पर हमला किया है, जिसमें 10 लोग घायल हो चुके हैं और एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई है। प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इसे जल्द पकड़ा जाए।

दो माह में दर्जनों लोगों को घायल कर चुका छुट्टा भैंसा, गांव में दहशत

थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में एक छुट्टा भैंसा इन दिनों लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। बीते दो माह में यह भैंसा महिला-पुरुष सहित दर्जनों लोगों पर हमला कर चुका है, जिसमें अब तक 10 लोग घायल हो चुके हैं, जबकि एक बुजुर्ग किसान की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व यह भैंसा किसी अन्य गांव से आकर काशीपुर में घूमने लगा था। अब बड़े और आक्रामक हो चुके इस भैंसे ने राह चलते लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है।

अकेले दिखने पर यह लोगों को दौड़ाकर गिरा देता है और गंभीर रूप से घायल कर देता है। हाल ही में करियामई गांव निवासी बुजुर्ग सियाराम को इस भैंसे ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनकी 16 मार्च को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके अलावा हरिशंकर, रामसिंह यादव, सत्यराम सिंह, मीना देवी, रामसिंह सागर, खुशीराम, भूरे सिंह, देवकरन की पत्नी, रामपति सिंह सहित कई लोग इसके हमलों में घायल हो चुके हैं। कई पीड़ित अब भी उपचाराधीन हैं। गांव निवासी इन्द्रपाल, टीटू सिंह और बालकिशन सिंह ने बताया कि यह भैंसा दिन-रात गांव में घूमकर लोगों को परेशान करता है और कभी भी किसी पर हमला कर देता है। ग्राम प्रधान किशनवीर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक भैंसे को जल्द से जल्द पकड़कर गांव से बाहर छोड़ा जाए। वहीं वन विभाग के रेंजर बृज मोहन सिंह ने बताया कि वन विभाग केवल वन्य जीवों को पकड़ने का कार्य करता है। गांव में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।