महिला डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Mar 15, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - नगर के एक रिसोर्ट में आयोजित डांस पार्टी का वीडियो वायरल हो गया है। कार्यक्रम में बार बालाओं ने अश्लील गानों पर डांस किया। कुछ युवतियां लोगों की गोद में बैठकर डांस कर रही थीं और लोग उन पर रुपये उड़ा रहे थे। स्थानीय लोगों की नाराजगी और पुलिस की जांच जारी है।

महिला डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

नगर के एक रिसोर्ट में आयोजित डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले हुए इस कार्यक्रम में बार बालाओं ने फिल्मी और अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां लोगों की गोद में बैठकर डांस करती नजर आ रही हैं, वहीं कार्यक्रम में खासी संख्या में मौजूद लोग उन पर जमकर रुपये उड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह आयोजन नगर के एक निजी रिसोर्ट में किया गया था, जहां देर रात तक डांस और मनोरंजन का कार्यक्रम चलता रहा।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता और आयोजन से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।