एसपी से लगाई जमीन भूमाफिया से मुक्त कराने की मांग

Oct 19, 2024 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - कोतवाली के गांव मौजमपुर में दबंगों ने दलित शंकरलाल की आवासीय जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। शंकरलाल ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उसकी जमीन को मुक्त कराया जाए। भूमाफिया जान से मारने की धमकी दे...

एसपी से लगाई जमीन भूमाफिया से मुक्त कराने की मांग

कोतवाली के गांव मौजमपुर में दबंगों ने एक दलित की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। गांव मौजमपुर निवासी शंकरलाल पुत्र शोभाराम ने बताया कि आवासीय जमीन मौलागढ़ के विकासनगर में स्थित है। करीब आठ सौ गज जमीन पर कुछ लोगों से रपेय ये लेकर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। कई बार इसके लिए मना किय गया है, लेकिन भूमाफिया जान से मारने की धमकी देते आ रहे हैं। इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की गई। जिसके बाद हल्का लेखपाल आदि ने जांच की ओर शंकरलाल की शिकायत सही पाई गई, लेकिन आज तक जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया है। इस बारे में मुख्यमंत्री दरबार में शंकरलाल पेश हुआ, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। अब उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।