
संभल पुलिस का 'ऑपरेशन रिकवरी' सुपरहिट, गुम हुए 89 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए
Sambhal News - संभल की साइबर थाना पुलिस ने मेहनत से 89 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम में लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे गए। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन अपने फोन पाकर उनकी खुशी देखने लायक थी। मोबाइलों की कीमत लाखों में है।
संभल। जनपद संभल की साइबर थाना पुलिस ने आम जनता के खोए हुए चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौटा दी है। साइबर सेल की टीम ने कड़ी मेहनत और सर्विलांस की मदद से विभिन्न स्थानों से गुम या चोरी हुए 89 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ उन सभी लोगों को बुलाया गया था जिनके मोबाइल बीते दिनों गुम हो गए थे। एएसपी ने अपने हाथों से जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोगों ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा, लेकिन हाथ में अपना पुराना फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से दमक उठे।
साइबर थाना पुलिस की इस सफलता की सराहना करते हुए अधिकारियों ने बताया कि इन मोबाइलों की कीमत लाखों में है। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर काम कर रही है ताकि जनता का सामान सुरक्षित उन तक पहुँचाया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




