पिज्जा बनवाने को लेकर विवाद, पहुंची पुलिस
गुरुवार की रात एक ग्राहक और रेस्टोरेंट कर्मचारी के बीच पिज़्ज़ा बनाने में देरी को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी। हंगामे के कारण सड़क पर भीड़ जुट गई और जाम लग गया। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

पिज़्ज़ा बनवाने में हो रही देरी को लेकर ग्राहक और कर्मचारी में गुरुवार की रात विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। स्टेशन रोड सरकारी अस्पताल के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार की रात दस बजे पिज़्ज़ा लेने पहुंचे ग्राहक का पिज़्ज़ा बना रहे कर्मचारी से कहां सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में विवाद के साथ मारपीट तक की स्थिति बन गई। हंगामा देखकर सड़क पर भीड़ जमा होने से जाम लग गया। करीब आधा घंटा हंगामा होने के बाद रेस्टोरेंट संचालक में पुलिस बुला ली।
तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष बिना किसी कार्रवाई के चले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


