Sambhal News: बिजली चोरी में 65 पर कार्रवाई

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: संभल डिवीजन में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 65 मामले पकड़े गए, जिनमें अवैध रूप से बिजली का 79 किलोवाट का उपयोग किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली चोरी न करें।

Sambhal News: बिजली चोरी में 65 पर कार्रवाई

Sambhal News: संभल डिवीजन में बुधवार की भोर में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता रघुनाथ तित्तल के नेतृत्व में गठित टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान कटिया डालकर और सर्विस केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करने के कुल 65 मामले पकड़े गए। चेकिंग अभियान के दौरान सामने आया कि इन उपभोक्ताओं द्वारा करीब 79 किलोवाट का अवैध विद्युत भार इस्तेमाल किया जा रहा था। टीमों ने मौके पर ही बिजली चोरी के साक्ष्य एकत्र किए और सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

विभाग का कहना है कि बिजली चोरी से राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। अधिशासी अभियंता रघुनाथ तित्तल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें। जिन उपभोक्ताओं के यहां स्वीकृत क्षमता से अधिक विद्युत भार का उपयोग हो रहा है। वे जल्द से जल्द अपने संबंधित खंड या उपखंड कार्यालय में आवेदन देकर भार वृद्धि की औपचारिकता पूरी कर लें। इससे भविष्य में विभागीय कार्रवाई और आर्थिक दंड से बचा जा सकेगा। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं बिजली चोरी होती दिखाई दे तो इसकी सूचना 1912 हेल्पलाइन या बिजली मित्र पोर्टल के माध्यम से दें। विभाग ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और दोषियों के कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।