कानून तोड़ने वाला कोई भी हो, बचेगा नहीं : सांसद बर्क

Jan 14, 2026 12:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - संभल हिंसा मामले में अदालत के आदेश के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और कुछ अधिकारियों ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। सांसद ने न्यायपालिका पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।

कानून तोड़ने वाला कोई भी हो, बचेगा नहीं : सांसद बर्क

संभल हिंसा मामले में अदालत द्वारा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने कहा कि न्यायालय का यह आदेश साफ संदेश देता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह अधिकारी हो या आम नागरिक। सांसद बर्क ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि संभल हिंसा के दौरान कुछ अधिकारियों ने कानून की सीमा लांघते हुए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों पर बल प्रयोग किया गया और पुलिस कार्रवाई में संवैधानिक मर्यादाओं की अनदेखी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सांसद ने कहा कि न्यायपालिका पर उनका विश्वास अटूट है और देर से ही सही, लेकिन न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने लिखा कि वे जुल्म के खिलाफ और हक की लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे। गौरतलब है कि यह टिप्पणी उस समय आई है जब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर की अदालत ने संभल हिंसा के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश हिंसा में घायल हुए युवक आलम के पिता यामीन की याचिका पर पारित किया गया। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा है कि न्यायिक जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बजाय कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करेगी। सांसद के बयान के बाद संभल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है और हिंसा को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तथा न्यायिक प्रक्रिया पर नई बहस छिड़ गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।