
तमंचे के बल पर दंपत्ति से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट
Sambhal News - गुरुवार रात दारनी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने दंपत्ति को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने दंपत्ति से सोने के आभूषण और नकद पैसे छीने। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपर...
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के आसफपुर–बिलारी मार्ग स्थित ग्राम दारनी के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपत्ति को लूट लिया। सूचना पर सीओ अनुज चौधरी और थाना पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। शुक्रवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। कुढफतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव राजथल निवासी हरेंद्र पुत्र हरपाल गुरुवार को पत्नी प्रेमलता के साथ अपनी ससुराल दबथरा, जनपद बदायूं गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्राम दारनी के पास पहुंचे, पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

बदमाशों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। एक ने हरेंद्र की पेट पर चाकू, जबकि दूसरे ने तमंचा तान दिया। तीसरे बदमाश ने उनकी पत्नी से सोने के कुंडल, दो जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी पाजेब और करीब दो हजार रुपये नकद लूट लिए। जाते-जाते बदमाशों ने दंपत्ति को शोर न मचाने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद वह कुछ दूरी पर आकर गांव के पास उन्होंने फोन द्वारा परिजनों को सूचना दी। दंपति परिजनों के साथ थाने पहुंचे। मौके पर सीओ चंदौसी अनुज चौधरी रात में घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। दंपति द्वारा लूट की तहरीर थाने में दी गई। जबकि शुक्रवार की सुबह मौके पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे और दंपति को भी बुलाया गया। उनसे जानकारी की। एसओजी की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




