ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलकार्यक्रम के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने को विवाद, दो घायल

कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने को विवाद, दो घायल

संभल के सदर कोतवाली इलाके में एक संस्था के कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट...

कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने को विवाद, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 03 Aug 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल के सदर कोतवाली इलाके में एक संस्था के कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

शहर में रविवार शाम को एक संस्था का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए संस्था का पदाधिकारी लाडम सराय निवासी प्रमोद सहयोग राशि एकत्रित कर रहा था। मोहल्ले के ही मोहित का कहना है कि प्रमोद ने उसके पिता से सहयोग राशि मांगी। इस पर दोनों में गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि सोमवार को मोहित प्रमोद के घर शिकायत करने पहुंचा। तो दोनों में विवाद हो गया। लाठी-डंडे भी चले। जिसमें मोहित व प्रमोद घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें