Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsControversy Erupts in Gunaur Over Cooperative Bank Representative Nomination
गुन्नौर सपा विधायक के यहां पहुंचे बदायूं सांसद, बात कर लौटे

गुन्नौर सपा विधायक के यहां पहुंचे बदायूं सांसद, बात कर लौटे

संक्षेप:

Sambhal News - गुन्नौर में सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के नामांकन के दौरान विवाद हुआ। सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने धरना दिया और पारदर्शिता की मांग की। भाजपा समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया। सपा सांसद आदित्य यादव ने स्थिति का जायजा लिया और विधायक से बातचीत की। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

Jan 22, 2026 12:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

गुन्नौर में सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के शाखा प्रतिनिधि पद के नामांकन के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ था इस को लेकर सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने अपने समर्थकों के साथ बबराला में अपने आवास के सामने बुधवार को धरना दिया था और नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने भाजपा समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया था और फिर भी पर्चा खारिज हो गया इसको लेकर गुरुवार को सपा बदायूं सांसद आदित्य यादव सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह के आवास पर पहुंचे और उनसे बात करने के बाद वापस चले गये। पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। गुन्नौर में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा के प्रतिनिधि पद के नामांकन के दौरान मंगलवार को विवाद के बाद गुन्नौर की राजनीति गरमा गई।जिसमें

सपा और भाजपा समर्थकों के बीच हुए टकराव के बाद बुधवार को सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बबराला में अपने आवास के सामने धरने पर बैठ गये थे गुरुवार को सुबह बदायूं सपा सांसद आदित्य यादव गुन्नौर सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव के आवास पर पहुंचे और विधायक सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद सांसद कुछ ही देर बाद वापस चले गए इसमें कोई खास जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;