डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर ग्रामीणों को विरोध
Sambhal News - गांव दारनी में प्रशासन ने बिना अनुमति के लगाई गई डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और देर रात तक प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रतिमा नहीं हटाई गई। महिलाओं ने भी विरोध में भाग लिया और ग्रामीण प्रतिमा स्थल पर डटे रहे।

थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दारनी में रविवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रशासन बिना अनुमति के लगाई गई। डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटवाने पहुंचा। गांव में मूर्ति हटाने का विरोध बढ़ता देख प्रशासन और पुलिस को वापस लौटना पड़ा। दारनी गांव में ग्रामीणों ने बिना अनुमति के अंबेडकर प्रेरणा स्थल पार्क बनाकर शनिवार को उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी। रविवार को जैसे ही इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को हुई तो दोनों ही अलर्ट हो गए। शाम 4 बजे सीओ दीपक तिवारी, तहसीलदार रवि सोनकर और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जहां उन्होंने ग्रामीणों से बिना अनुमति के लगाई गई प्रतिमा को हटाने और उसे थाने भेजने की बात कही। काफी देर तक ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारियों में वार्ता चलती रही। जैसे ही पुलिस और अन्य लोगों ने स्थल से प्रतिमा हटाने का प्रयास किया तो काफी संख्या में पहुंची महिलाओ ने विरोध करना शुरू कर दिया। देर रात तक ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया पुलिस प्रशासन ने लेकिन उन्होंने किसी की नहीं मानी। ग्रामीण रात भर डटे रहे प्रतिमा स्थल पर।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


