
वेतन न मिलने पर संविदाकर्मी पर दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर
Sambhal News - एनकेबीएमजी कालेज में संविदा कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सभी संविदाकर्मी शनिवार को हड़ताल पर रहे। कॉलेज प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद...
एनकेबीएमजी कालेज में संविदा कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण व आर्थिक रूप से परेशान है। जिसके चलते सभी संविदाकर्मी शनिवर को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। एनकेबीएमजी कालेज में करीब 15 संविदाकर्मी है। जिनको दो माह से वेतन नहीं मिला है और इस माह के भी दस दिन गुजर चुके हैं। वेतन न मिलने से उनके सामने अर्थिक संकट पैदा हो गया है। बार-बार प्राचार्य व प्रबंधतंत्र से वेतन दिलाए दिलाए जाने की गुहार लगा चुके है, लेकिन अभी तक उनका वेतन नहीं मिला है। दोनों एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि वेतन मिलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और धरना व हड़ताल करनी पड़ रही है।
इस दौरान दिनेश सिंह, सुरेश चौहान, महक राजन, मयंक चंद्रा,संजीव, अंकित, अजय, मुन्नी, गीता, पुष्पा, पूनम, नीरज, सीता, राजेंद्र आदि कर्मचारियों का कहना है कई बार कालेज प्रशासन से वेतन दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। अब कहा जा रहा कि अगर हड़ताल समाप्त नहीं की गई तो नई कर्मचारी रख लिए जाएंगे। इससे कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि हड़ताल को दो दिन हो गए, लेकिन अभी तक किसी ने सुध नहीं ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




