
छात्रों को एफएमसीजी उत्पादों को दी गई जानकारी
Sambhal News - संभल, कार्यालय संवाददाता। एमजीएम कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत उपभोक्ता जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विष
एमजीएम कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत उपभोक्ता जागरूकता पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं में एफएमसीजी (फर्स्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) उत्पादों के प्रति जागरूकता” था। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी में सही निर्णय लेने और उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी प्रदान करना रहा। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेंद्र सिंह ने कहा कि उपभोक्ता यदि खरीदारी के दौरान एमआरपी, ऑफर्स की वास्तविकता और पैकेजिंग की गुणवत्ता की जांच कर लें, तो कई तरह की धोखाधड़ी से बच सकते हैं। उन्होंने छात्रों को चेतावनी दी कि खुले या क्षतिग्रस्त पैकेट का सामान कभी न खरीदें।

डॉ. सिंह ने नकली ब्रांडों से सतर्क रहने, ऑनलाइन खरीदारी में रेटिंग और रिटर्न पॉलिसी ध्यान से पढ़ने तथा डिजिटल भुगतान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खरीदारी का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना आज के समय की सबसे महत्वपूर्ण आदतों में से एक है। मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर आरती त्रिपाठी (एन.के.बी.एम.जी. महाविद्यालय, चंदौसी) ने बताया कि एफएमसीजी उत्पाद खरीदते समय गुणवत्ता, कीमत, एक्सपायरी तिथि और वजन की जांच करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वसनीय ब्रांड और प्रमाणित दुकानों से ही सामान खरीदने की सलाह दी। बिल हमेशा लेने और शिकायत की स्थिति में उपभोक्ता अधिकारों का प्रयोग करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से एक सर्वे फॉर्म भी भरवाया गया, जिसके माध्यम से उनकी उपभोक्ता जागरूकता को परखा गया। सर्वे के परिणाम छात्रों में बढ़ती जागरूकता का संकेत देते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीतू भटनागर ने किया। इस अवसर पर डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ. हुमा फातिमा, डॉ. अर्चना बंसल, डॉ. अनुभा गुप्ता, डॉ. जोहरा जबीं, डॉ. मीनाक्षी गोयनका सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




