सीएचसी में जल्द शुरू होगी क्रिटिकल केयर यूनिट, काम अंतिम चरण में

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

संयुक्त चिकित्सालय में 18 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। यह यूनिट रामपुर जिले की कार्यवाही संस्था सीसीयू के द्वारा किया जा रहा है।

सीएचसी में जल्द शुरू होगी क्रिटिकल केयर यूनिट, काम अंतिम चरण में

संयुक्त चिकित्सालय में 18 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। अब यूनिट में पेंट के काम के साथ कमरों के डेकोरेशन का काम किया जा रहा है। इस यूनिट के बनने से मरीज को बेहतर उपचार की व्यवस्था मिलेगी। सीएचसी में अभी तक सड़क हादसों में घायल गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। ऐसे में समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीज की जान पर बन आती है। इसी को लेकर शासन ने सीएचसी चन्दौसी में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी थी। भूमि चिनांकन के बाद 50 बेड की यूनिट के लिए 18 करोड़ का बजट स्वीकत हुआ था। करीब डेढ़ वर्ष के इंतजार के बाद यूनिट का निर्माण अंतिम चरण में है। यह यूनिट रामपुर जिले की कार्यवाही संस्था सीसीयू के द्वारा किया जा रहा है। करवाई संस्था ने सीसीयू के बेसमेंट समेत पांचों मंजिल का कार्य लगभग पूरा कर दिया है। अब अंतिम चरण में पेंट का कार्य किया जा रहा है। क्रिटिकल यूनिट तैयार होते ही लोगों को ऑपरेशन थिएटर, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो बिग, सर्जरी बिग आदि सुविधाएं 24 घंटे मिलेंगी।

क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण

वर्जन::::

यूनिट का अंतिम चरण

- डा. हरविंदर सिंह, सीएचसी चन्दौसी

प्रमुख प्रश्न

क्या अंतिम चरण में किस कार्य की शुरुआत होगी?
अंतिम चरण में पेट का काम पूरा होने के बाद खिड़की और दरवाजा का लगना शुरू हो जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।