ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलगैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर संभल में गरजे कांग्रेसी

गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर संभल में गरजे कांग्रेसी

संभल शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गैस के दाम में हुई वृद्धि को लेकर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन...

गैस की कीमतों में वृद्धि को लेकर संभल में गरजे कांग्रेसी
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 03 Nov 2018 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गैस के दाम में हुई वृद्धि को लेकर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जनता से मंहगाई के हालात समझकर जागरुक होने का आह्वान किया। शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकटठा होकर शंकर कालेज चौराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में गैस सिलेंडर भी थे। शहर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता में त्राहि-त्राहि मची है। लोग कमरतोड़ महंगाई से परेशान हैं। खाद्य पदार्थों के दाम में बेतहाशा वृद्धि के साथ साथ पेट्रोलयिम पदार्थों के दाम भी बढ़ रहे हैं। रसोई गैस में 63 रुपये की वृद्धि होने से जनता की रसोई का बजट बिगड़ गया है। कहा कि जनता जागरुक होकर सड़कों पर उतरे और केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंके। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवकिशोर गौतम, शोभना सैमुअल, राजेश्वरी त्यागी, सुमन त्यागी, सरफराज कुरैशी, अकील अहमद, डा.सलाहुद्दीन, शानू खान, बिटटन उर्फ साकिब, आरिफ तनवीर, हफीज खां, अंसार, मोहम्मद अख्तर, असलम अंसारी, स्वतंत्र रघुवंशी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें