Congress Organizes Save Constitution Conference in Kaithal Gate कांग्रेस की विचारधारा व नीतियां घर-घर पहुचाएं, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCongress Organizes Save Constitution Conference in Kaithal Gate

कांग्रेस की विचारधारा व नीतियां घर-घर पहुचाएं

Sambhal News - चन्दौसी, संवाददाता। कैथल गेट में स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पर संविधान बचाओ सम्मेलन और संगठन सर्जन अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 24 June 2025 03:34 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की विचारधारा व नीतियां घर-घर पहुचाएं

कैथल गेट में स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पर संविधान बचाओ सम्मेलन और संगठन सर्जन अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी से कांग्रेस की विचारधारा व नीतियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की कहा कि ने कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर समय जनता के बीच में रहकर संघर्ष कर रही है। कांग्रेस पार्टी ही आवाम की आवाज बुलंद करने का काम कर रही है। देश में भारतीय जनता पार्टी हमारे देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ़ भीम राव आंबेडकर लिखित संविधान मिटाने का काम कर रहीं है।

जबकि राहुल गांधी देश के संविधान की बचाने के काम कर रहे है। नगर अध्यक्ष साहू संजीव कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचाधारा को हमे घर घर जाकर पार्टी के बारे में बताना होगा और पार्टी संगठन हर समय जनता की आवाज बुलंद करने को रहे हैं। सम्भल शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम,महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद साथी,डीके बाल्मीकि, राजकुमार राजा,ब्लॉक अध्यक्ष होम सिंह, सुधीर गुप्ता,सलीम सैफी,मनोज भास्कर,अशोक लोधी, जाहिर खां,अक्षय ठाकुर,अकील अहमद, इंजमाम अली, विनोद गुप्ता, विनय कुमार, आशीष वाल्मीकि, कुणाल वाल्मीकि, ध्रुव वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संचालन फाजिल अंसारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।