Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsConflict Erupts Over Cow Transport Bajrang Dal Activist Attacked
गाय ले जा रहे युवक को रोका, तो बजरंग दल कार्यकर्ता को पीटा

गाय ले जा रहे युवक को रोका, तो बजरंग दल कार्यकर्ता को पीटा

संक्षेप:

Sambhal News - हयातनगर क्षेत्र के चामुंडा मंदिर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Feb 03, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

हयातनगर थाना क्षेत्र में गाय लनेकर जा रहे युवक को रोककर पूछताछ करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। गाय ले जा रहे युवक ने अपने साथियों को बुलाकर बजरंग दल कार्यकर्ता को पीटा और मौका पाकर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र में हयातनगर के चामुंडा मंदिर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता ने सोमवार दोपहर को दूसरे समुदाय के युवक को गाय लेकर जाते देखा, तो उसे रोककर पूछताछ करने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आधार कार्ड दिखाने को कहने पर आरोपी युवक ने गाली-गलौज की और अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट की। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उमेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। अभी तक सामने आया है कि युवक गोशाला से गाय लेकर जा रहा था।