ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसाइकिल रैली में बिगड़ी पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक पुत्र की हालत

साइकिल रैली में बिगड़ी पूर्व जिलाध्यक्ष व विधायक पुत्र की हालत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर निकली रैली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां व विधायक पुत्र सुहेल इकबाल की हालत...

साइकिल रैली में बिगड़ी पूर्व जिलाध्यक्ष  व विधायक पुत्र की हालत
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 06 Aug 2021 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर निकली रैली में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां व विधायक पुत्र सुहेल इकबाल की हालत बिगड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने इलाज शुरु किया।

दरअसल, बहजोई मार्ग पर पक्का बाग स्थित निजी कार्यालय से सपा पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां साइकिल पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ चले। चिलचिलाती धूप के बीच चौधरी सराय, चन्दौसी चौराहा होते हुए जैसे ही साइकिल रैली नई तहसील कार्यालय पर पहुंची तो सपा पूर्व जिलाध्यक्ष को चक्कर आने के साथ ही घबराहट होने लगी। कार्यकर्ता और समर्थक कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई। नजारा देखकर कार्यकर्ताओं और गनर ने उन्हें संभाला। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें लेकर एशियन हसीना बेगम अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने सपा पूर्व जिलाध्यक्ष का इलाज शुरु किया।

.विधायक पुत्र की हालत भी बिगड़ी

संभल। भीषण गर्मी के बीच साइकिल रैली में निकले विधायक पुत्र सुहेल इकबाल ने भी साइकिल चलाई। ज्यादा साइकिल चलाने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत महफूज क्लीनिक ले जाकर भर्ती कराया। डाक्टर ने इलाज शुरु किया। डाक्टर के अनुसार, उनकी हालत में सुधार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें