Sambhal News: दुकान लगाने को लेकर फिर बढ़ा विवाद, पुलिस बल ने संभाली स्थिति

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: संभल। सरायतरीन में दो समुदायों के बीच दुकानों को लेकर चल रहा विवाद एक बार

Sambhal News: दुकान लगाने को लेकर फिर बढ़ा विवाद, पुलिस बल ने संभाली स्थिति

Sambhal News: सरायतरीन में दो समुदायों के बीच दुकानों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर सामने आ गया। शुक्रवार को एक पक्ष ने विवादित स्थान पर दुकान लगाने का प्रयास किया, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। बताया गया कि विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं करने की चेतावनी दी है। बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: दुकान लगाने को लेकर फिर बढ़ा विवाद, पुलिस बल ने संभाली स्थिति