ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल जनपद में प्रवासी कामगारों पर निगरानी के लिए समितियों का गठन

संभल जनपद में प्रवासी कामगारों पर निगरानी के लिए समितियों का गठन

संभल जिले में प्रवासी कामगारों के लिए शहरी क्षेत्रों में मुहल्ला निगरानी समितियों का गठन किया गया है। समिति में सभासद अध्यक्ष, सुपरवाइजर, आशा और कोटेदार को सदस्य बनाया गया...

संभल जनपद में प्रवासी कामगारों पर निगरानी के लिए समितियों का गठन
हिन्दुस्तान टीम,संभलFri, 08 May 2020 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल जिले में प्रवासी कामगारों के लिए शहरी क्षेत्रों में मुहल्ला निगरानी समितियों का गठन किया गया है। समिति में सभासद अध्यक्ष, सुपरवाइजर, आशा और कोटेदार को सदस्य बनाया गया है। प्रशासन ने समिति को उनके दायित्वों की जानकारी भी दे दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार लौटेंगे। इनके द्वारा राज्य में संक्रमण न फैले इसी के मद्देनजर प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में मुहल्ला निगरानी समितियों का गठन किया है। समितियों द्वारा प्रवासियों के आगमन के बाद उनका सर्विलांस एवं सहयोग किया जाएगा। आशा कार्यकत्री द्वारा प्रवासियों की सूचना प्रारूपर पर भरी जाएगी। प्रवासियों की सूची वार्ड बार स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास विभाग को दी जाएगी। इसके अलावा प्रवासी 21 दिनों की होम क्वारंटाइन अवधि में सावधानी बरतेंगे। परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि जहां तक संभव हो प्रवासी घर के अलग कमरे में रहे। प्रवासी को अनिवार्य रूप से मास्क, गमछे या दुपट्टे से मुंह को ढकना होगा। हाथों को साबुन व पानी से धोने को बढ़ावा दिया जाएगा। क्वारंटाइन किए गए प्रवासी के घर में किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें