अकबरपुर चितौरी में कूड़ा अपशिष्ट केंद्र की कराई सफाई

Feb 27, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - गांव अकबरपुर चितौरी में लंबे समय से उपेक्षित कूड़ा अपशिष्ट केंद्र की सफाई शुरू की गई। कचरे के ढेर के कारण ग्रामीणों को दुर्गंध और संक्रमण का खतरा था। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद, विभाग ने सफाई कर्मियों की टीम भेजकर कूड़ा हटाया और दवा का छिड़काव किया। अब ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

अकबरपुर चितौरी में कूड़ा अपशिष्ट केंद्र की कराई सफाई

ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव अकबरपुर चितौरी में लंबे समय से उपेक्षित पड़े कूड़ा अपशिष्ट केंद्र की शुक्रवार को सफाई शुरू करा दी। जिससे लोगों ने राहत की सांस दी। गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित कूड़ा अपशिष्ट केंद्र में महीनों से कचरा डाला जा रहा था, लेकिन उसका उठान नहीं हो पा रहा था। हालात यह हो गए थे कि कूड़े का ढेर सड़क तक फैल गया था। दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। पास ही प्राथमिक विद्यालय और साईं मंदिर स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बच्चों और श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है।

गंदगी और बदबू से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आवारा पशु कूड़े को इधर-उधर फैला देते थे, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया था। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। मामले को 26 फरवरी को बोले हिंदुस्तान के तहत समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया और शुक्रवार को सफाई कर्मियों की टीम भेजकर पूरे परिसर की साफ-सफाई कराई गई। जमा कूड़े को हटाया गया और आसपास चूना तथा दवा का छिड़काव भी कराया गया। सफाई होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी कहा कि अब बच्चों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। गांववासियों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी नियमित रूप से कूड़ा उठान होता रहेगा, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने। ग्रामीणों का कहना है कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने का यही सकारात्मक परिणाम है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।