ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलवन्य जीव संरक्षण के लिए की गई तालाब की साफ-सफाई

वन्य जीव संरक्षण के लिए की गई तालाब की साफ-सफाई

वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जल शाक्ति मंत्रालय व नमामि गंगे के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तालाब की साफ-सफाई की और पौधरोपण...

वन्य जीव संरक्षण के लिए की गई तालाब की साफ-सफाई
हिन्दुस्तान टीम,संभलThu, 01 Aug 2019 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जल शाक्ति मंत्रालय व नमामि गंगे के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तालाब की साफ-सफाई की और पौधरोपण किया। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों को तालाब के संरक्षण के लिए जागरुक किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।

गुन्नौर क्षेत्र के गांव काशीपुर में वन्य जीव संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय व नमामि गंगे के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत तालाब की साफ-सफाई और पौधरोपण किया गया। तालाब की साफ-सफाई का चारों तरफ बाउंड्री पर पेड़-पौधे लग जाने से तालाब में रहने वाले वन्य जीवों की सुरक्षा होगी। तालाब की साफ-सफाई में 42 गंगा प्रहरी, 18 ग्रामवासी व 9 भारतीय वन्य जीव संस्थान के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। तालाब के संरक्षण के लिए ग्रामवासियों को जागरुक किया गया। तालाब से एकत्र किये गए दो ट्राली कूड़े को गढ्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया गया। कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान के आफताब उस्मानी, राहिल खान, ग्राम प्रधान सुधा देवी, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें