
दो पक्षों में पथराव मारपीट में पांच घायल
Sambhal News - चन्दौसी के गांव कैथल में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के चलते मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे ने पैसे चुराने की कोशिश की, जबकि दूसरे पक्ष ने छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने घायल लोगों का मेडिकल कराया और दोनों पक्षों से तहरीर ली।
चन्दौसी, संवाददाता। कोतवाली के गांव कैथल में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट व पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। गांव कैथल में गुरुवार की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। एक पक्ष के पहलवान यादव व उसका भतीजा महेंद्र उर्फ लल्ला का आरोप है कि उसके पिता मजदूरी कर घर लौट रहे थे। उनकी जेब में आठ सौ रुपये थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी जेब से रुपये निकालने की कोशिश की।
जब पिता ने इसका विरोध किया, दो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के रवि कोरी ने बताया कि रात को घर में दूसरे पक्ष का युवक घर में घुस आया और बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। जब युवक का विरोध किया, तो उसके पक्ष के लोग आ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें रवि सहित उसकी बहन और भाई भी घायल हो गए। देर रात दोनों ने सें कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने घायलो का मेडिकल सरकारी अस्पताल में कराया है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




