ओबरी में छापेमारी कर सील किए दो क्लीनिक

Jan 25, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share Share
Follow Us on

Sambhal News - सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने असमोली ब्लॉक के ओबरी गांव में अवैध क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया और अन्य अवैध मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई की।

ओबरी में छापेमारी कर सील किए दो क्लीनिक

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने शनिवार को सीएचसी असमोली के चिकित्सा अधीक्षक हेमंत और उनकी टीम के साथ असमोली ब्लॉक के ओबरी गांव में संचालित एक क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक अवैध रूप से संचालित पाया गया। टीम को देखते ही क्लीनिक संचालक जाने आलम मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा संचालक मोनी पाल बताया गया है। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने गांव में स्थित अरशद क्लिनिक का निरीक्षण किया, जिसे पूर्व में अवैध संचालन के चलते सील किया गया था। निरीक्षण में पाया गया कि सील से छेड़छाड़ तो नहीं की गई है, लेकिन सील किए गए दरवाजे के बराबर स्थित मेडिकल स्टोर को अंदर से ताला लगाकर बंद दिखाया गया था।

जांच में सामने आया कि बराबर के मकान से प्रवेश कर मेडिकल स्टोर और अस्पताल का संचालन किए जाने की आशंका है। इस पर अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर के शटर को बाहर से वेल्डिंग कराकर पूरी तरह बंद कर दिया। टीम ने टांडा कोठी गांव में स्थित मदर हेल्थ केयर का भी निरीक्षण किया, जिसे पहले ही सील किया जा चुका था। निरीक्षण के दौरान वहां की सील पूर्ववत् और सुरक्षित पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;