ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलचित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे भावनाओं के रंग

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे भावनाओं के रंग

चन्दौसी नगर की एक संस्था ने पक्षी बचाने को लेकर बीड़ा उठाया हैं। जिसको लेकर गुरुवार को पक्षी बचाओं का संदेश को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नगर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों...

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे भावनाओं के रंग
हिन्दुस्तान टीम,संभलThu, 16 Nov 2017 06:54 PM
ऐप पर पढ़ें

चन्दौसी नगर की एक संस्था ने पक्षी बचाने को लेकर बीड़ा उठाया हैं। जिसको लेकर गुरुवार को पक्षी बचाओं का संदेश को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नगर के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में एक साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया और चित्रकला के माध्यम से अपने हुनर के रंगों को उकेर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सक्षम सेवा संस्था की सचिव नूतन चौधरी ने बताया कि पहले हर तरफ पक्षियों की चह चहाचहाहट सुनाई देती थी। लेकिन आजकल पक्षी दिखाई ही नही देते हैं। गौरयां के साथ गोयल जैसे पक्षी तो मानों लुप्त हो गए हैं। नगर में स्कूली बच्चों को जागरुक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चन्दौसी पब्लिक स्कूल, एएमवर्ल्ड स्कूल, प्ले वे पालना स्कूल, रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कॉलेज,आरएस इंटर कॉलेज,गणेश मेला ग्राउंड स्थित जीके सिल्वर स्टोन, मॉडल पब्लिक व एजूकेशन पब्लिक स्कूल आदि स्कूल कॉलेजों में तीन ग्रुपो में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 750 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करके पक्षी बचाओं को लेकर संदेश देते हुए सुन्दर चित्र बनाए। शीघ्र ही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसमें हर ग्रुप से प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में रेखा रस्तौगी, पूनम अरोरा, सुनीता शर्मा, विनीता सक्सेना, शालिनी शर्मा, नेहा नंदन, अंकिता पूठिया, रुचि अग्रवाल, पायल गुप्ता, संगीता शर्मा, आशा सारस्तव, डा.अमिता, नमिता, योजना गुप्ता, ज्ञान सिंह, वीकेश, संजय राजपूत आदि का सहयोग रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें