मारपीट के मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Sambhal News - मुलतानपुर खुर्द में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। सलीम अली ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 15 मार्च को बच्चों के खेलते समय कुछ लोगों ने उन पर हमला किया, जब परिजन ने बचाव किया, तो उन पर भी हमला किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुलतानपुर खुर्द में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव निवासी सलीम अली की ओर से दर्ज कराए गए मामले में बताया कि 15 मार्च की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुल्तानपुर खुर्द निवासी पप्पू अली, आरिफ अली, फुरकान, नगमा, नथिया व बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


