शतरंज प्रतियोगिता में हुए प्री क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल मुकाबले
Sambhal News - जीके सिल्वरस्टोन पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। शनिवार को प्री क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। आशीष कठेरिया, अशवनी शर्मा और दानिश ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।...

मेला ग्राउंड के जीके सिल्वरस्टोन पब्लिक स्कूल में शुत्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। शतरंज प्रतियोगिता अब अपने अंतिम दौर में पहुंच रही है और अब सभी मैच कशमकश भरे व लम्बी अवधि तक खिंच रहे हैं। एक ओर दर्शक देर रात तक मुकाबलों को दिलचस्पी के देखते हुए पाए गए। प्रतियोगिता के चौथे दिन प्री क्वार्टर फाइनल व क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर मुकाबलों में आशीष कठेरिया ने चन्द्रपाल सिंह को,अशवनी शर्मा ने अभय को व दानिश ने प्रातिभा को हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पाया।
इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आशीष कठेरिया ने वैभव को व परमार्थ शर्मा ने पुष्पराज सैनी को लंबे समय तक चले मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। करुणेश शर्मा व आशीष सागर के बीच खेला जा रहा क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज देर रात तक पूरा नहीं हो पाया जिसे कल पूरा किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान मेला कमेटी के अनेक सदस्य डॉ राजीव कुमार,मनोज कुमार मीनू,ललित कुमार,प्रजीत लालू,सतेंद्र मामा,शशिकांत गुप्ता, लोजेन्द्र शर्मा,डॉ अनिल कुमार गुप्ता,अशवनी शर्मा, राजु बनर्जी,शुभम, चंद्रपाल ,प्रातिभ,सूरज,राकेश वार्ष्णेय,तथा अनेक खिलाड़ी व दर्शक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




