ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसंभल में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से ठिठुरे लोग

संभल में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से ठिठुरे लोग

संभल जिले में दो दिन तक धूप खिलने के बाद शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही घने कोहरे के बीच मार्गों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगे। लोग और स्कूली बच्चे ठंड के बीच ठिठुरते रहे। लोगों ने...

संभल में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से ठिठुरे लोग
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 25 Jan 2020 12:38 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल जिले में दो दिन तक धूप खिलने के बाद शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही घने कोहरे के बीच मार्गों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगे। लोग और स्कूली बच्चे ठंड के बीच ठिठुरते रहे। लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास किया।

जनपद में सर्दी के सितम के बीच गुरुवार और शुक्रवार को धूप खिलने पर लोगों ने सुकून महसूस किया। हालांकि शीतलहर चली पर धूप तेज होने की वजह से राहत भी मिलती रही। लोगों ने सोचा कि अब मौसम ठीक हो गया और धूप खिलती रहेगी लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हुई। शनिवार को संभल में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। लोगों ने घरों से बाहर का रुख किया तो मौसम का मिजाज देखकर मायूस हुए। जरूरी कामकाज के लिए निकले लोग ठिठुर गए। यही हाल स्कूली बच्चों का रहा। बच्चे सर्दी के सितम से जूझते हुए स्कूलों तक पहुंचे। इस बीच मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। लाइटें जलाकर वाहन रेंगते रहे। लोगों ने ठंड के चलते अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास किया। संभल के साथ ही बहजोई, गुन्नौर, रजपुरा और गवां क्षेत्र में ऐसे ही हालात बने रहे। लोगों ने सर्दी बढ़ने पर कई दिक्कतें झेलीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें