एक साल बाद भी इंतजार: संभल गेट के दुकानदारों को अभी तक नहीं मिली नई दुकान

Mar 12, 2026 12:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - चन्दौसी में दिसंबर 2024 में अतिक्रमण हटाने के दौरान 10 दुकानों को तोड़ दिया गया था। दुकानदारों को नई दुकानें देने का आश्वासन मिला था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी उन्हें दुकानें नहीं मिली हैं। बेरोजगारी और रोज़ी-रोटी की समस्या से जूझ रहे दुकानदार अस्थायी दुकानों के आवंटन का इंतज़ार कर रहे हैं।

एक साल बाद भी इंतजार: संभल गेट के दुकानदारों को अभी तक नहीं मिली नई दुकान

चन्दौसी में दिसंबर 2024 में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान संभल गेट पर प्रशासन ने करीब 10 दुकानों को तोड़ दिया था। उस समय दुकानदारों को भरोसा दिया गया था कि जल्द ही उन्हें नई दुकानें उपलब्ध करा दी जाएंगी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दुकानदारों को अभी तक दुकानें नहीं मिल सकी हैं। दुकानें टूटने के बाद से ही प्रभावित दुकानदार बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और रोज़ी-रोटी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने बदायूं रोड पर टिन से बनी अस्थायी दुकानें तो तैयार कर दी हैं, लेकिन अब तक उनका आवंटन नहीं किया गया है।

दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द आवंटन हो जाए तो वे फिर से अपना कारोबार शुरू कर सकेंगे और अपने परिवार का पालन-पोषण कर पाएंगे। फिलहाल सभी प्रभावित दुकानदार नई दुकानों के आवंटन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।