चंदौसी रेलवे पार्किंग बंद होने से यात्रियों को परेशानी

Feb 24, 2026 11:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - चंदौसी रेलवे स्टेशन की पार्किंग पिछले पांच वर्षों से बंद है, जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद-बरेली रूट पर यात्रा करने वाले लोग सुरक्षित स्थान की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे जाम और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से पार्किंग पुनः चालू करने की मांग की है।

चंदौसी रेलवे पार्किंग बंद होने से यात्रियों को परेशानी

चंदौसी। चंदौसी रेलवे स्टेशन की पार्किंग पिछले करीब पांच वर्षों से बंद पड़ी होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना मुरादाबाद-बरेली रूट पर सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्किंग बंद होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। अव्यवस्थित खड़े वाहनों के कारण आए दिन विवाद और चोरी की घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

नियमित रूप से मुरादाबाद और बरेली जाने वाले यात्रियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ट्रेन पकड़ने की जल्दी में उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता है। कई बार देरी होने पर ट्रेन भी छूट जाती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पार्किंग शुरू होने से जहां स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधरेगी, वहीं राजस्व में भी वृद्धि होगी। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद पड़ी पार्किंग को पुनः चालू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।