
व्यापारियों ने चन्दौसी को जिला बनाने की मांग
संक्षेप: Sambhal News - चन्दौसी में अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें चन्दौसी को जिला बनाने की मांग की गई। युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि चन्दौसी एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, जो अपनी पहचान बनाने में असफल रहा है। व्यापारी अब एक अभियान चलाकर चन्दौसी को नया जिला बनाने की मांग करेंगे।
चन्दौसी, संवाददाता। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक युवा कैंप कार्यालय अक्रूर जी प्लाजा बिसौली गेट में आयोजित की गई। जिसमें सभी चंदौसी को जिला बनाने की मांग की। बैठक में युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि चंदौसी एक पुराना और महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। जहां दूर-दराज से व्यापारी आते हैं, लेकिन अभी तक चंदौसी अपनी पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाया है। व्यापारियों और जनता ने बीते कई दशकों से चंदौसी को जिला बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन बहुजन समाज पार्टी की सरकार में संभल को जिला बनाया गया। जिसका नाम भीम नगर रखा गया, लेकिन चंदौसी को अपनी पहचान नहीं मिल पाई।

व्यापारी चाहते हैं कि चंदौसी को संभल से हटाकर नया जिला बनाया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को न्याय और प्रशासनिक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि चंदौसी को जिला बनाने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। बैठक में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी ने कहा कि चंदौसी का इतिहास बहुत पुराना है और यह क्षेत्र सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। चंदौसी को जिला बनाने से क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को अपनी संस्कृति और इतिहास पर गर्व होगा। व्यापारी अब चंदौसी को संभल से हटाकर नया जिला बनाने की मांग को लेकर एक अभियान चलाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से मोहित अग्रवाल, दीपक कुमार, ताजिम सैफी, राकेश सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, सोनू शर्मा, मन्नू अग्रवाल,चुनमुन अग्रवाल, मोहित सक्सेना, सौरभ अग्रवाल, अविनाश रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




