जेल से रिहा हुए किसान नेताओं का जिलेभर में स्वागत
Sambhal News - अवैध खनन मामले में रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के आरोपों में जेल भेजे गए भाकियू (असली) के पांच किसान नेताओं की रिहाई के बाद पूरे जिले में उत्सव का माहौल बना। समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया और एकजुटता का प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया।

अवैध खनन मामले में रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के आरोपों में जेल भेजे गए भाकियू (असली) के राष्ट्रीय सचिव, जिलाध्यक्ष समेत पांच किसान नेताओं की रिहाई के बाद गुरुवार को पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रिहा होते ही इन नेताओं का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया, जहां समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया। ऋषिपाल सिंह और राजपाल सिंह यादव सहित सभी किसान नेताओं के स्वागत के लिए सिहावली, अझरा, खिरनी, बबराला, गुन्नौर और ईसमपुर डांडा, मूसापुर समेत कई गांवों और कस्बों में समारोह आयोजित किए गए। हर जगह किसानों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।
कार्यक्रमों के दौरान किसानों ने अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाए और एकजुटता का प्रदर्शन किया। मंच से बोलते हुए किसान नेताओं ने साफ कहा कि वे किसानों के हक और उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की आवाज को हर हाल में बुलंद किया जाएगा। इस अवसर पर महाराज सिंह, जयवीर सिंह, संजीव गांधी, केदारी सिंह, हरिओम सिंह, अमरपाल सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


