शहीद सुखदेव और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर आयोजित हुआ समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

महापुरुष स्मारक समिति और सर्व समाज जागरूकता अभियान के तत्वावधान में सुखदेव थापर और पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह का आयोजन राजेश कुमार पब्लिक स्कूल में हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र ने सुखदेव के जीवन और स्वतंत्रता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

शहीद सुखदेव और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर आयोजित हुआ समारोह

क्षेत्र में महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर और पृथ्वीराज चौहान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सेमरटोला स्थित राजेश कुमार पब्लिक स्कूल में किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कवि माधव मिश्र द्वारा महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्रांतिकारी सुखदेव के जीवन और देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुखदेव का जन्म 15 मई 1907 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना थी और जलियांवाला बाग हत्याकांड का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा।

उन्होंने कहा कि सुखदेव, भगत सिंह, राजगुरु और चंद्रशेखर आजाद के करीबी सहयोगी थे। उन्होंने युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन रामकिशोर अग्रवाल एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वर्षा गर्ग, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, ब्रह्म स्वरूप शर्मा, डॉ. जितेंद्र वर्मा, गेंदनलाल, दिव्यांशु वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।