Sambhal News: फोटो -पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: सिता आश्रम स्थित आर.आर. के.स्कूल में विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष समारोह हुआ। कक्षा 10 के देव पाठक, 12 के शुभ गुप्ता, हर्ष कुमार को सम्मानित किया गया। हर्ष कुमार का IIT खड़गपुर में चयन हुआ। देव डूडेजा को यूपीएससी परीक्षा में 152वीं रैंक पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेहनत और disciplina का महत्व बताया गया।

Sambhal News: फोटो -पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले

Sambhal News: नगर के सीता आश्रम स्थित आर.आर. के.स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के छात्र देव पाठक तथा कक्षा 12वीं के शुभ गुप्ता और पुरुषोत्तम पाराशरी को मधुलिका कोठीवाल सम्मान एवं कक्षा 12वीं के हर्ष कुमार को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं हर्ष कुमार का चयन प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर में होने पर विद्यालय परिवार ने विशेष रूप से बधाई प्रेषित कीं।

समारोह में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 152वीं रैंक हासिल कर चयनित नगर के गणेश कॉलोनी निवासी देव डूडेजा को साहू रामेश्वर सरन कोठीवाल सम्मान से सम्मानित किया गया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा। इसके बाद विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का भव्य विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में देव डुडेजा की माता चंद्रप्रभा डुडेजा ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ प्रयास करना पड़ता है। असफलताओं से कभी निराश ना हो। बड़ा लक्ष्य और सच्ची मेहनत रखिए तथा सफलता के लिए धैर्य बनाए रखिए। प्रबंधक सलिल कोठीवाल ने कहा कि मेहनत और अनुशासन, लगन और सकारात्मक सोच सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिए। के. के.मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं । उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके माता-पिता, शिक्षक और स्वयं विद्यार्थी की मेहनत होती है,सम्मान और पुरस्कार को अपनी सफलता का अंतिम पड़ाव ना मानें,बल्कि इसे भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा बनाएं। प्रधानाचार्या डॉक्टर अर्चना शर्मा ने कहा कि सम्मान समारोह हमारे लिए केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं,बल्कि मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा को सम्मान देने का गौरवपूर्ण क्षण है। कार्यक्रम का संचालन आर. पी. सिंह, इप्सिता वशिष्ठ एवं प्रिन्सी वर्मा ने ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंभलSambhal News: फोटो -पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले