संभल। हिन्दुस्तान संवाद
शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में संस्थापक डॉ. शंकर लाल की जयंती स्थापना दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई।
उनके परपौत्र दीपक दुबे ने कॉलेज भवन के मानस हाल में यज्ञ किया। जिसमें आहुतियां दी गईं। डॉ. शंकर लाल के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालकर शिक्षा के क्षेत्र में किए प्रयास को सराहा गया। इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष एसपी गंभीर, प्रबंधक नवीन अग्रवाल एडवोकेट, संजय सांख्धर, डॉ. डीएन शर्मा, डॉ. मूलचंद दालभ, सुमंत शुक्ला एडवोकेट, निशिकांत तिवारी, अजय शर्मा, अखिल शर्मा, प्रदीप शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र शर्मा, अखिलेश दुबे, सुधीर गर्ग आदि रहे।