ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलसड़क किनारे जमीन में धंसी कार, टला हादसा

सड़क किनारे जमीन में धंसी कार, टला हादसा

नखासा थाना क्षेत्र में बरसात के कारण आधी सड़क टूट गई। जिससे कार गढ्ढ़े में घुस गई। कार की रफ्तार धीमी होने के कारण चालक ने नियंत्रण पा लिया अन्यथा...

सड़क किनारे जमीन में धंसी कार, टला हादसा
हिन्दुस्तान टीम,संभलSat, 19 Jun 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल/सिंहपुरसानी। संवाददाता

नखासा थाना क्षेत्र में बरसात के कारण आधी सड़क टूट गई। जिससे कार गढ्ढ़े में घुस गई। कार की रफ्तार धीमी होने के कारण चालक ने नियंत्रण पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

थानाक्षेत्र के गाव ईसापुर सुनवारी निवासी निहाल सिंह शुक्रवार को संभल से कार लेकर घर लौट रहा था। लखौरी मार्ग पर जालब सराय के पास मुख्य मार्ग काफी टूटा पड़ा है। मुख्य मार्ग टूटा होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कीचड़ में घुस गई। गनीमत रही कि कार की रफ्तार कम थी। अगर रफ्तार तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्रीय लोग कई बार इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अनदेखी से बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें