कार से टक्कर मारकर प्रॉपर्टी डीलर के हत्या आरोपी को मारने का प्रयास

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

चन्दौसी में एक इनोवा कार ने बाइकों को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों ने आरोप लगाया कि कार सवार जान से मारने की नीयत से आए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है।

कार से टक्कर मारकर प्रॉपर्टी डीलर के हत्या आरोपी को मारने का प्रयास

चन्दौसी। बदायूं रोड आईटीआई के पास गुरुवार की शाम इनोवा कार दो बाइको में टक्कर मारते हुए ई-रिक्शा से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार सहित छ: लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल बाइक सवार ने आरोप लगाया कि कार में सवार लोग उसे जान से मारने आए थे और टक्कर मारने के बाद फायर करते हुए कार छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटनास्थल का विवरण

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैतरी निवासी दिलीप ठाकुर पुत्र हाकिम सिंह और अमित ठाकुर पुत्र कुमार पाल अहलादपुर चंपू निवासी दोस्त के साथ बदायूं चुंगी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह आईटीआई के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही इनोवा कार ने दोनों युवकों की बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। जिनकी बाइके अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। वही बाइको को को टक्कर मारने के बाद कार वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा से भी टकरा गई। जिसमें सवार थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रहोली निवासी ई-रिक्शा चालक प्रमोद पुत्र भजन लाल और ईद पर चन्दौसी घूमने आए। शविन पुत्र बबलू, निजाम पुत्र फायूम और अरमान पुत्र महबूब निवासी रहोली गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ई रिक्शा पलटने के दौरान शविन की आंख में ई-रिक्शा में लगी बैटरी का तेजाब गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद लोगों ने कार को पकड़ने का प्रयास किया, तो कार सवार तीन से चार युवक तमंचा लहराते हुए कार छोड़ जंगल की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएससी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क हादसे में घायल अमित ठाकुर ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक उसे जान से मारने की नीयत से आए थे। जिन्होंने भागते समय हम पर फायर भी किया था। बताते हैं कि दिलीप ठाकुर ने 14 सितंबर 2018 में नई बस्ती हनुमानगढ़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर व सपा नेता चंद्रपाल माली कि उसकी पत्नी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें दोनों को मृतक के बेटे की गवाही पर सजा हुई थी। इसी रंजिश में मृतक प्रॉपर्टी डीलर के भाई और बेटे ने गुरुवार की रात हत्या का प्रयास किया था。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना गुरुवार की शाम हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।