दहेज में कार-पांच लाख रूपए नहीं देने पर तोड़ा रिश्ता
संभल। अमरोहा जिले में सैदनगली निवासी खलील अहमद ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीण का आरोप है कि तीन मार्च को उसने बेटी का रिश्ता संभल जिले में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर में तय किया...
संभल। अमरोहा जिले में सैदनगली निवासी खलील अहमद ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीण का आरोप है कि तीन मार्च को उसने बेटी का रिश्ता संभल जिले में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर में तय किया था। रिश्ता तय करने के दौरान उसने काफी दहेज का सामान दिया था। रिश्ता तय हो जाने के बाद पीड़ित ने लड़का पक्ष के लोगों से निकाह करने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुए। शनिवार को पीड़ित रिश्तेदारों को लेकर मूसापुर पहुंचा और लड़का पक्ष के लोगों से निकाह जल्द करने को कहा। आरोप है कि लड़का पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और पांच लाख रूपए की मांग की। पीड़ित ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष के लोगों ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़ित ने रिश्ता तय करते समय दहेज में दिया गया सामान मांगा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।