झूठे मुकदमों के नाम पर वसूली करने का आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - गुन्नौर क्षेत्र में व्यापारी को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपये की वसूली की मांग की गई। पुलिस ने विनोद आर्य को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी फरार है। व्यापारी ने शिकायत की थी कि पहले दो लाख रुपये वसूल लिए गए थे। पुलिस अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

झूठे मुकदमों के नाम पर वसूली करने का आरोपी गिरफ्तार

गुन्नौर क्षेत्र में व्यापारी को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर वसूली मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है। जिसकी तलाश में जुटी है। बबराला के मोहल्ला साहूकारा निवासी विनोद आर्य पुत्र कृष्ण आर्य को रविवार को मीरमपुर बांध तिराहा से पुलिस ने गिरफ्तार किया। 26 नवंबर को एक व्यापारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विनोद आर्य एवं उसके साथी ने झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर पहले दो लाख रुपये वसूल लिए थे। अब दोबारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रहा था।

पीड़ित की शिकायत पर थाना बबराला में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि विनोद आर्य आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके विरुद्ध थाना धनारी में भी झूठे साक्ष्य गढ़ने का मामला दर्ज है। पुलिस अन्य मामलों की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।