डबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश हुआ उत्तम प्रदेश

डबल इंजन की सरकार से उत्तर प्रदेश हुआ उत्तम प्रदेश

संक्षेप:

Sambhal News - चन्दौसी, संवाददाता । रामबाग के बारहसैनी सेवा सदन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शिरक

Jul 25, 2025 03:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

रामबाग के बारहसैनी सेवा सदन में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शिरकत की। सम्मेलन में स्थानीय व्यापारियों के अलावा अन्य जनपदों बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद आदि के व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नंद गोपाल नंदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश हो चुका है और सर्वोत्तम की ओर बढ़ रहा है।यह सब डबल इंजन की सरकार की वजह से हो सका है । प्रदेश में चारों और विकास की गंगा बह रही है । एक्सप्रेस वे का जाल बिछ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व से संभव हो सका है।इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को अवगत कराया। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि यह कैबिनेट के सामने रखी जाएगी। इससे पूर्व बदायूं रोड स्थित ओएलएफ में नंद गोपाल नंदी का व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया। यहां के अलावा सीता रोड, गणेश कॉलोनी आदि में भी जोरदार स्वागत किया गया। ओएलएफ में मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि आज गुंडे माफिया बहुत दूर और दूर पहुंच चुके हैं। बहुत दूर से मतलब जहां से आना मुश्किल होता है। स्वामी प्रसाद मौर्य के शुद्धिकरण वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वह 2022 में पार्टी छोड़कर जा चुके हैं और उनका क्या हश्र हुआ है यह सभी जानते हैं। वह इसी की खींज उतार रहे हैं। आज प्रदेश के हालात बेहतर हुए हैं तभी इंटरनेशनल कंपनियां प्रदेश में इन्वेस्टमेंट करना चाहती है। प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल बेच रहा है संभल जनपद से भी गंगा एक्सप्रेसवे होकर गुजर रहा है। इस एक्सप्रेस वे को इलाहाबाद से आगे बढ़ाने योजना पर कार्य चल रहा है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता ने किया । इस दौरान पूर्व विधानसभा परिषद सदस्य परमेश्वरलाल सैनी, विनय सराफ, हरि गोपाल, शीनू गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, विनय कुमार, सागर गुप्ता, अनुज वार्ष्णेय, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।