ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलघर में आग से नकदी सहित तीन लाख का सामान जला, युवक झुलसा

घर में आग से नकदी सहित तीन लाख का सामान जला, युवक झुलसा

संभल तहसील क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा में किसान के घर में आग लगने से नकदी सहित तीन लाख का सामान जलकर खाक हो...

घर में आग से नकदी सहित तीन लाख का सामान जला, युवक झुलसा
हिन्दुस्तान टीम,संभलTue, 26 Jun 2018 06:36 PM
ऐप पर पढ़ें

संभल तहसील क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा में किसान के घर में आग लगने से नकदी सहित तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण झुलस गया। आग से घर का सामान जल गया।

मन्नीखेड़ा गांव निवासी भीष्म सिंह मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ मजदूरी पर गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में धान लगाने गया था। भीष्म सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है और पूरा परिवार एक ही कमरे के मकान में रहता है। परिवार के लोग जब धान लगाने गये तो घर का ताला लगा गये थे। इसी बीच घर में आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख चचेरे भाई जितेन्द्र ने फ़ोन से घर में आग लगने की जानकारी भीष्म को दी। इस बीच गांव के लोग आग बुझानें के प्रयास में जुटे। आग बुझाते समय जितेन्द्र सिंह आग की चपेट में आकर झुलस गया। घायल जितेंद्र को आनन फानन में निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इस बीच भीष्म भी घर पहुंच गया । भीष्म ने कमरे का दरवाजा खोलकर पड़ोसियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक घर का सभी सामान जलकर खाक हो चुका था । भीष्म ने बताया की घर में बटाई पर की गयी खेती से इकट्ठा किये 63 हजार रूपये नकद, तीन मोबाइल, बाक्स में रखे लिहाफ ,कपड़े बर्तन सहित लगभग तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड के बाद भीष्म की माता मुन्नी देवी व पत्नी देवकी का रो रो कर बुरा हाल है। आग किस कारण से लगी यह मालूम नहीं हो सका। गांव के लोगों ने बताया कि पड़ोसी नन्हे सिंह के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। उसने जल्दी ही आग पर काबू पा लिया। तब तक उसकी छत पर रखी कुछ लकड़ियां जल गयी थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें