ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संभलबॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का पुतला फूंका

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का पुतला फूंका

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज जिला संभल कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन...

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,संभलMon, 05 Aug 2019 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज जिला संभल कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

अभिनेत्री सोनाक्षी के वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोले जाने पर आक्रोश जताया। अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। भावाधस के जिला संयोजक रोहित कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का पुतला लेकर फव्वारा चौक पर पहुंचे और पुतला दहन कर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री और कानून मंत्री से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर जिला संयोजक समेत आनंद लाल, विशम्भर, प्रहलाद, अरुण, सचिन, अमित, सुमित, सरजू, सोनू, संजय, गौरव, अमर, विक्की, अनुज, राजेश चौहान, छोटू, नीरज पेंटर, तनुज, गुड्डू, मनीष, नन्नू, निशांत आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें