Sambhal News: युवक के साथ दबंगो ने की मारपीट, चार पर केस

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

Sambhal News: गांव पलथा मिठनपुर के किसान छोटेलाल के साथ 16 जुलाई को दबंग परिवार द्वारा लोहे की रोड और लाठी डंडों से मारपीट की गई। हरकेश ने बचाया, पर किसान को गंभीर चोटें आईं। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sambhal News: युवक के साथ दबंगो ने की मारपीट, चार पर केस

Sambhal News: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र गांव पलथा मिठनपुर निवासी छोटेलाल पुत्र राममूर्ति ने दिल्ली देकर बताया कि 16 जुलाई की शाम सात बजे अपने खेत पर जा रहा था। तभी गांव के दबंग परिवार ने उसके साथ रोक कर लोहे की रोड और लाठी डंडों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे हरकेश ने किसी तरह दबंग से बचाया। मारपीट के दौरान शरीर पर गंभीर चोटें आई है। एसओ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पीड़ित की आधार पर गांव के वीरपाल, शिवम, अनमोल, वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।