करोड़ों की जमीन पर कब्जे के आरोपी शहर इमाम को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

गांव सैफ खां सराय के गाटा संख्या-452 में ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन को फर्जीवाड़ा करने और वक्फ संपत्ति के रूप में पंजीकृत करने का आरोप। आरोपी शहर इमाम और उनके भाई गायब हैं, और पुलिस उन्हें ढूंढने में असफल।

करोड़ों की जमीन पर कब्जे के आरोपी शहर इमाम को नहीं पकड़ पा रही पुलिस

शहर इमाम आफताब हुसैन उनके भाई मेहताब हुसैन और तत्कालीन राजस्व कर्मियों के खिलाफ ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन को फर्जीवाड़ा कर अपने नाम दर्ज कराने और बाद में उसे वक्फ संपत्ति के रूप में पंजीकृत कराने के आरोप में शनिवार को केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी इमाम गायब हैं, और फोन भी बंद आ रहा है। सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी इमाम को नहीं पकड़ पाई है। मामला सदर तहसील क्षेत्र के गांव सैफ खां सराय स्थित गाटा संख्या-452 से जुड़ा है। आरोप है कि शहर इमाम और उनके भाई ने राजस्व कर्मियों से सांठगांठ कर इस भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया।

मामले की जांच के बाद तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने 27 जनवरी को आदेश जारी कर दोनों के नाम खतौनी से निरस्त कर दिए थे और भूमि को पुनः ग्राम समाज के खाते में दर्ज करा दिया था। शनिवार को लेखपाल मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद से शहर इमाम गायब हैं। सात दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शहर इमाम का फोन बंद आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।