जायंट्स ग्रुप ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
Sambhal News - जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन ने बृज होली उत्सव का आयोजन किया, जिसमें प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा दिया गया। समारोह में राधा कृष्ण के स्वरूप में नृत्य, होली खेलना और तंबोला जैसे गेम्स शामिल थे। कार्यक्रम में मानवता और समानता का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन पावर वूमेन प्राइड व वूमेन एरा का संयुक्त रूप से बृज होली उत्सव का आयोजन आजाद रोड स्थित संजीवनी पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह आपसी प्रेम ,सौहार्द और हिंदू सनातन को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद सनातन धर्म को बढ़ावा देने के लिए राधा कृष्ण का स्वरूप धारण कर सदस्यों द्वारा मनोहर नृत्यों का किया गया। जिसमें राधा कृष्ण के समक्ष सभी ने फूलों की व गुलाल की होली खेली तथा एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। नृत्य के साथ समारोह में होली थीम पर तंबोला,होली गेम्स व हिंदू सनातन प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया।
जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। होली के उत्सव के साथ सभी ने विश्व मानव सप्ताह जो कि मानवता, मानव अधिकारों, समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष सप्ताह है उसे भी मनाया। जिसमें कुछ सदस्यों ने जाति, धर्म ,भाषा व रंग के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी, पदमा भार्गव, क्षमा अग्रवाल, अनु रस्तोगी, शुभा अग्रवाल उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


