शिव मंदिर से पीतल की मूर्तियां चोरी, हनुमान मंदिर से भी घंटों पर हाथ साफ

Apr 08, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संभल
share

Sambhal News - फोटो :: 3. कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मारवाड़ी स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की भोर अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी पीतल की तीन

शिव मंदिर से पीतल की मूर्तियां चोरी, हनुमान मंदिर से भी घंटों पर हाथ साफ

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मारवाड़ी स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की भोर अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी पीतल की तीन मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर के पुजारी नागा बाबा सूर्यपुरी पुत्र महंत ओमप्रकाश पुरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे मंदिर के बाहर कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे लोग मौके से फरार हो गए। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे पुजारी स्नान के लिए गए थे। लगभग एक घंटे बाद जब वह लौटे तो मंदिर में रखी मां अन्नपूर्णा, हाथी और नंदी महाराज की पीतल की मूर्तियां गायब मिलीं।

इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इतना ही नहीं, शिव मंदिर से करीब 500 मीटर दूर स्थित हनुमान मंदिर से भी चोर दो पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। लगातार हो रही इन चोरियों से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।