BJP Celebrates Atal Bihari Vajpayee s Birth Anniversary as Good Governance Day अटल बिहारी वाजपेयी का सभी दलों के नेता करते थे सम्मान : राजीव लोचन, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsBJP Celebrates Atal Bihari Vajpayee s Birth Anniversary as Good Governance Day

अटल बिहारी वाजपेयी का सभी दलों के नेता करते थे सम्मान : राजीव लोचन

Sambhal News - भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उनके कार्यों को याद किया गया और चित्र पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 26 Dec 2024 01:36 AM
share Share
Follow Us on
अटल बिहारी वाजपेयी का सभी दलों के नेता करते थे सम्मान : राजीव लोचन

सुभाष रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुशासन दिवस के रूप मे मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यो को याद किया। नगर के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव लोचन शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी के देश के ऐसे नेता थे जिनके लिए देश प्रथम था, सभी दलों के नेता उनका सम्मान करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकुर अग्रवाल ने की तथा संचालन का संचालन डॉ़ टी एस पाल ने ने किया। इस दौरान नगर महामंत्री शरद शर्मा, सतीश अरोरा, मनोज कठेरिया, आमोद वार्ष्णेय, अशोक शर्मा, पंकज श्री, अभिनव शर्मा, शुभम अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, संजय पारिख, शीला सागर, राजेश पाल, नरेंद्र शर्मा, सावन शर्मा, ऋत्विक सिंह,आकाश शर्मा, यश मदान, मुनीश बाबू, मोहित कुमार, रेखा सैनी, रतन वार्ष्णेय, अजय प्रजापति, पप्पू इंकलाब आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।